एनएच-327 ई पर भीषण सड़क हादसा, मजदूर की मौत
किशनगंज, मई 23 -- ठाकुरगंज। किशनगंज जिले के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327 ई पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर में टेलर की टक्कर से मजदूर की मौतहादसे का विवरण पीपरीथान के समीप हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली ढलाई मशीन लेकर मजदूर ट्रैक्टर से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के कारण कुछ देर तक एनएच-327 ई पर यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- ट्रक ने पिकअप वैन में मारी टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.