किशनगंज, अप्रैल 24 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड से होकर गुजरने वाले एनएच 327ई इन दिनों सुरक्षित आवागमन के बजाय ओवरलोड ट्रकों के लिए 'सेफ कॉरिडोर' बन गया है। खासकर सुखानी थाना क्षेत्र के गंभीर गढ़ चौक के आसपास की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है, जहां ईंट लदे ओवरलोड ट्रकों का जमावड़ा आम बात हो गई है। सड़क किनारे घंटों खड़े इन भारी वाहनों के कारण न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी गतिविधि एक सुनियोजित 'एंट्री माफिया' सिंडिकेट के तहत संचालित हो रही है। बताया जाता है कि इस अवैध कारोबार का एक तय समय है। दोपहर के समय ट्रक गंभीर गढ़ क्षेत्र में कतारबद्ध खड़े रहते हैं और ठीक 3 बजे के आसपास 'ग्रीन सिग्नल' मिलते ही एक साथ दर्जनों ट्रक सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.