समस्तीपुर, मई 8 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई है। तेज हवा एवं बारिश से एन एच 322 सड़क पर जगह जगह पेड़ गिर गया है। जगह जगह पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। सड़क पर यातायात बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो गई है। उक्त सड़क पर से गुजरने वाले यात्रियों ने एक किलोमीटर की जगह दस किलोमीटर की दूरी तय करना पर रहा है। लोगों ने बताया की उक्त शाम में तेज हवा के साथ आई भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो सा गया है। यह सीजन की चौथी बारिश है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; जगह-जगह पेड़ गिड़ने से शहर अस्त-व्यस्त, भीषण जाम चारों दिनों में एक जैसी बारिश हुई है। जिससे क्षेत्र के सरैया स्थित गावपुर, बथुआ गांव में एन एच 322 सड़क पर पेड़ गिरने की बात बताई गई है।...