हाजीपुर, मार्च 3 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा-हाजीपुर एनएच 322 मार्ग में जंदाहा थाना के सलहा इमली चौक के पास फल लोड एक पिकअप वैन माल वाहक वाहन से धक्का लगने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान जंदाहा थाना के सलहा पंचायत के पानापुर सिलौथर निवासी सत्यनारायण सिंह उम्र करीब 70 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सत्यनारायण सिंह सोमवार की शाम करीब 4 बजे साइकिल से अपने घर से जंदाहा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर की ओर से फल लादकर आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन से उनकी साइकिल में ठोकर लग गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि डायल 112 पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घटनास्थल से उन्हें जंदाहा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। साईकिल में धक्का लगन...