सिमडेगा, मई 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बन रही एनएच-320जी बाईपास सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचकर पोकलेन और जेसीबी मशीनों का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास सड़क खेती योग्य जमीन से होकर गुजर रही है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि बाईपास के बजाय पुरानी सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अजित कुंडलना, अभिषेक बागे, हर्षित संगा, प्रमोद लुगुन, सुधीर लुगुन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। - यह भी पढ़ें- अररिया : पहुंसरा में हो रहे ब्रिज निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका, किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.