सिमडेगा, अप्रैल 30 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेलकरघा ढलान से जराकेल तक बन रही एनएच-320जी बाईपास सड़क निर्माण के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर पोकलेन और जेसीबी मशीनों का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। उनका कहना है कि प्रस्तावित सड़क खेती योग्य जमीन से होकर गुजर रही है। जिससे उनकी आजीविका प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने बाईपास के बजाय बानो बिरसा चौक से गुजरने वाली पुरानी सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना ने कहा कि पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य है। लेकिन इसकी अनदेखी की गई है। मौके पर अभिषेक बागे, हर्षित संगा, पाहन प्रमोद लुगुन, उपमुखिया बानो म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.