एनएच-319 पर खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-खलासी घायल
सासाराम, अक्टूबर 2 -- परसथुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेख बहुआरा गांव के पास हाइवे 319 पर गुरुवार की रात खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे शेख बहुआरा गांव के पास न्यू प्रभु लाइन होटल के समीप एक ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान मोहनियां की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक जितेंद्र यादव और खलासी प्रियांशु पाल घायल हो गए। दोनों कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए कोचस अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, जिस ट्रक में टक्कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.