कटिहार, दिसम्बर 1 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एक दिन राहत मिलने के बाद फिर रविवार की दोपहर 12 बजे ये एनएच-31 पर अचानक जाम लगने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कोसी पुल से लेकर बाजार क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम इतना भीषण था कि दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तक सबकुछ रेंगता नजर आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक लग्न को लेकर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और अव्यवस्थित ट्रैफिक संचालन के कारण जाम की स्थिति बनी। सड़क किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम रात के आठ बजे तक लगा रहा। इसके बाद देर रात तक भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को स्मूथ किया। शादी के लिए निकले बारात गाड़ियों को जाम के दौरान काफी परेशानी हो रही है। इन्हें अपने गणतव्य तक जाने में घंटों देरी हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.