एनएच-31 पर हादसे में अधेड़ की मौत
बेगुसराय, अगस्त 16 -- साहेबपुरकमाल। सनहा ढाला के समीप एनएच-31 पर शनिवार को सड़क हादसे एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सनहा नया टोला निवासी 55 वर्षीय बौकू महतो के रूप में की गयी। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह सनहा नया टोला से मोर्निंग वॉक पर थे। इसी क्रम में एनएच-31 के किनारे टहल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह जख्मी होकर सड़क किनारे जा गिरे। काफी देर बाद वहां टहल रहे कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे जख्मी पड़े बौकू महतो पर पड़ी लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.