एनएच 31 पर वाहन जांच अभियान, 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला
कटिहार, मार्च 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर रविवार को एनएच 31 पर कटरिया पुलिस चौकी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट, बिना कागजात, सीट बेल्ट नहीं लगाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में चालान काटा गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी एनएच 31 और अन्य प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान जारी रहेगा तथा नियम तोड़ने वालों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.