एनएच 31 पर भीषण जाम, लगी रही वाहनों की लंबी कतार
कटिहार, मई 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला में शुक्रवार की दोपहर एनएच 31 पर भीषण जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। खासकर नवगछिया की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बस यात्रियों, बाइक चालकों और पैदल चलने वालों की फजीहत बढ़ गई। जाम की स्थिति ऐसी थी कि पूर्वी दिशा में देवीपुर तक और पश्चिमी ओर कबीर मठ तक वाहनों के पहिए रूक गए। सड़क पर ट्रक, बस, ऑटो और निजी वाहन रेंगते नजर आए। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे गर्मी और उमस में बच्चे बेहाल दिखे। यह भी पढ़ें- एनएच 31 पर भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगती रही वाहनें स्थानीय सोनू कुमार, रामचंद्र यादव ने बताया कि एनएच पर बढ़ते दबाव और सड़क किनारे अव्यवस्थित परिचालन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.