एनएच-31 पर बाइक-ऑटो की टक्कर में एक युवक घायल
खगडि़या, जून 29 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत एनएच-31 पर सोमवार को ऑटो से आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घोषपुर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजेश कुमार सिमरी बख्तियारपुर से खगड़िया जा रहे थे तभी मानसी एनएच-31 पर यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.