एनएच 31 पर दुर्घटना रोकने के लिए दोबारा चिह्नित होंगे ब्लैक स्पॉट
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और असमय जा रही जानों को लेकर परिवहन विभाग बेहद गंभीर हो गया है। एनएच-31 पर हादसों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए विभाग ने एक बार फिर से कमर कस ली है। इसके तहत बेगूसराय से लेकर पूर्णिया के बीच पूरे स्ट्रेच में नए सिरे से ब्लैक स्पॉट दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिह्नित करने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया और बेगूसराय के जिला परिवहन पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। तीन महीने में 113 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 13 लोगों की मौत ऑन द स्पॉट हो गई। एनएच-31 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के बाद अब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुखर होकर आवाज उठाने लगे हैं। यह भी पढ़ें- एनएच 31 पर दुर्घटना रोकने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.