गाजीपुर, मार्च 11 -- मुहम्मदाबाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित गौसपुर गांव के राजहंस ढाबा पास मंगलवार की दोपहर 2 बजे के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित ईट लदा ट्रैक्टर बीच रोड में ही पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर का बड़ा टायर निकल जाने के कारण बीच सड़क में ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल बाल बच गया। नोनहरा क्षेत्र के हैसी के एक भट्ठा ईट लादकर ट्रैक्टर मुहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को गाड़ी हटाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। शाम 4 बजे के करीब जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को रोड के किनारे किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.