खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चुकती गांव के निकट एनएच-31 पर शनिवार की तड़के ट्रक में टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी पुलकित सिंह का 25 वर्षीय पुत्र निराग कुमार उर्फ नीरज बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में मृत युवक के परिजनों ने बताया कि वह खगड़िया किसी पार्टी में गया था। वापस घर लौटने के दौरान मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 चुकती रेल ओवरब्रिज पर ट्रक में पीछे से पीछे से अनियंत्रित होकर टक्कर मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस ने आनन फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं...