भागलपुर, जुलाई 3 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना नजदीक एनएच 31 पर शुक्रवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। बालू लदे ट्रक के पलटने से दो बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पास की रहने वाली एक महिला अपने पोते सहित दो बच्चों के साथ वहां से गुजर रही थी। ट्रक पलटने से महिला एवं दोनों बच्चे की दबकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे की हे। इस घटना में करीब आधे दर्जन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार के भीखारी डोम ने बताया कि एनएच किनारे सर्विस रोड में बीस पच्चीस परिवार गुजर बसर कर रहे है। यह भी पढ़ें- एनएच-327ई पर नहीं थम रहा है हादसों का सिलसिला वहीं दुर्घटना हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया। लगभग चालीस मिनट तक...