बेगुसराय, अप्रैल 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र में अंग्रेजी ढाला के समीप फोरलेन एनएच-31 पर रविवार की अहले सुबह यात्रियों से भरा टेम्पो पलटने से उसमें सवार 55 वर्षीय विनोद लाल की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि, टेम्पो की चपेट में आने से बुजुर्ग गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची डायल- 112 पुलिस ने जख्मी व शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना देने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि वह दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के मेकना गांव का रहने वाला है। जबकि, मूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.