खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत एकनिया रेलवे ढाला के पास मंगलवार की शाम एनएच 31 पर टेंपो पलटने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच 31 पर सड़क पर पार कर रहे भैंस के बच्चा को बचाने के दौरान घटना हुई। टेंपो खगड़िया से मानसी की ओर जा रही थी। घायलों में गोगरी के रहने वाले टेंपो ड्राइवर की हालत गंभीर बतायी गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में भैंस के बच्चा की मौत हो गई। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.