खगडि़या, अप्रैल 29 -- गोगरी । एक संवाददाता राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से पसराहा थाना अंतर्गत क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को रोकने के संबंध में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं एएसपी साक्षी कुमारी ने उपस्थित अधिकारियों एनएच-31 की समस्याओं से अवगत हुए। पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि पसराहा थाना अन्तर्गत एनएच-31 पर देवठा बजरंग बली चौक एवं सतीशनगर के पास सड़क दुर्घटना सबसे ज्यादा होती है। इस संबंध में एनएच के पदाधिकारी के ने बताया गया कि देवठा गांव से आरडब्लू डी सड़क बजरंग बली चौक (देवठा) एनएच-31 पर मिलती है। जिसके कारण बरंग चौक जंक्शन प्वाइंट होने के कारण एवं वर्तमान में सर्विस सड़क नहीं होने के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटना होते रहती है। यह भी पढ़ें- पुलिस की पहल पर एनएचएआई ने लगाये रबर स्ट्रिप बताया ग...