बेगुसराय, अप्रैल 23 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एनएच-28 पर पिढ़ौली के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि उसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। मृतक समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर थाना अन्तर्गत बोचहा चौक निवासी अशोक राय थे। वह दो अन्य लोगों के साथ बाइक से बेगूसराय अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पिढ़ौली के समीप एनएच-28 पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार बाइक से टकरा गई। इस घटना में वृद्ध अशोक राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि विकास कुमार और बिरजू कुमार को गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर गांव तक जोरदार आवाज हुई। वाहनों में हुई टक्कर की आ...