बेगुसराय, जनवरी 16 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एनएच-28 पर गौड़ा के समीप शुक्रवार को सवेरे बस व हाईवा में जोरदार टक्कर से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेगूसराय की ओर जा रही बस के चालक की लापरवाही के कारण बस सामने से आ रही हाईवा में ठोकर मार दी। घायल यात्रियों को आसपास के निजी क्लीनिक व तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर तेघड़ा पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि बस में बैठे कई यात्री घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद वहां यातायात बाधित हो गया। लगभग एक घंटे के बाद एनएच पर आवागमन शुरू हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.