बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। चिरंजीवीपुर चौक के समीप एनएच-28 पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतेहा पंचायत के वार्ड संख्या-पांच निवासी शंकर पासवान के 38 वर्षीय पुत्र राजीव पासवान व वार्ड संख्या-10 निवासी भकोल यादव के दामाद समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा गांव निवासी नागो राय के 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय के रूप में की गई है। दोनों भवन निर्माण में राजमिस्त्री का काम करते थे। बताया गया है कि दोनों दलसिंहसराय के समीप एक गांव में शुक्रवार को छत ढलाई का कार्य कर देर रात बाइक से अपने घर फतेहा लौट रहे थे। रात्रि करीब 11:30 बजे चिरंजीवीपुर चौक के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.