एनएच-28 पर बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो दर्जन यात्री घायल
समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-28 पर सोमवार सुबह करीब छह बजे बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों के अनुसार, बस मुसरीघरारी से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। वहीं, ट्रक ताजपुर की दिशा से मुसरीघरारी की ओर आ रहा था। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक वाहन चलाते समय लगातार मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान फतेहपुर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में चली गई।
दुर्घटना का विवरण सामने से आ रहे ट्रक चालक ने दुर्घटना टालने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.