दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। एनएच 27 पर अलीनगर कट के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार 20 चक्के के ट्रेलर ने स्कूल से बाइक से घर लौट रहे शिक्षक को रौंद दिया। शरीर के ऊपर चक्का चढ़ने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा रोड निवासी स्व. हरि लाल साह के पुत्र कृष्ण कुमार साह (50) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व ट्रेलर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजन संजय कुमार साह ने बताया कि कृष्ण कुमार काकारघट्टी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे।वे अपने परिवार के साथ शिवधारा में किराए के मकान में रहते थे। वे शाम करीब चार बजे बाइक से स्कूल से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान करीब 4.30 बजे ट्रक में लगे ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.