पूर्णिया, अप्रैल 16 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।बिहार सरकार के निर्देश पर नगर परिषद कसबा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर बुधवार को जिला प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगी फल एवं फुटकर दुकानों को हटाया गया, जिससे कई दुकानदारों की दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। अभियान के दौरान एनएच के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। बुलडोजर चलते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानें बचाने में जुट गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि केवल गरीब और अस्थायी दुकानदारों को निशाना बनाया गया जबकि एनएच की जमीन पर बने पक्के निर्माण को नहीं छुआ गया। यह भी पढ़ें- हंगामे के बीच शाहगंज से कलक्ट्रेट तक हटाए अतिक्रमण दुकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.