दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। एनएच 27 पर सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक चालक जख्मी हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। जख्मी चालक की पहचान पटना जिला के दिलदारगंज निवासी सुरेश साह के पुत्र संतोष साह (22) के रूप में की गई है। संतोष के परिजन ने बताया कि वह फारबिसगंज से ट्रक लेकर पटना के लिए चला था। कंसी में अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में ठोकर मार दी। तेज झटका लगने से संतोष जख्मी हो गया। उसका ट्रक का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.