बस्ती, मई 30 -- साऊंघाट। हड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 के गोरखपुर-लखनऊ लेन पर सबदेईया खुर्द गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो महिलाओं सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी प्रेमनाथ अपनी पत्नी रेशमा व मामी लाली के साथ बोलेरो से संतकबीरनगर जनपद के उड़सरा गांव से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वाहन सबदेईया खुर्द गांव के पास पहुंचा, तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बोलेरो हाईवे से करीब 30 फीट दूर खेत में जाकर पलट गई। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन जख्मी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास स्थित पेट्रोल-पंप के मैनेजर अवनीश सिंह व ग्राम...