एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक घायल, वाहन लेकर फरार
पूर्णिया, अगस्त 8 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर जलालगढ़ के झाजी चौक के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर का एक ट्रक अररिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अररिया से पूर्णिया की दिशा में जा रहे एक अज्ञात वाहन ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक उत्तर प्रदेश निवासी ईशान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक उत्तर प्रदेश का है। ट्रक मालिक या अन्य स्टाफ के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वाहन पर क्या सामान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.