एनएच-27 परअतिक्रमण से डीएम नाराज, अवैध पार्किंग पर सख्ती
दरभंगा, मई 31 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। सर्वोच्च न्यायालय से पारित आदेश के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अभियंताओं को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीएम और एसपी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.