पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को गति देने के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत गुलाबबाग से बरसौनी मार्ग तथा बक्साघाट से सम्राट अशोक भवन एवं मधुबनी बाजार के मंझली चौक पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल तथा एनएचएआई की टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़क की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार एनएच-27 पूर्णिया-दालकोला खंड के चौड़ीकरण कार्य में कई स्थानों पर अतिक्रमण बाधा बना हुआ था। परियोजना निदेशक, एनएचएआई पूर्णिया ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बताया था कि स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) भूमि पर अतिक्रमण ...