बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। बड़ेवन स्थित एनएच-27 की सर्विस रोड पर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मुख्य मार्ग से जुड़ी इस सर्विस रोड पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत और जल निकासी की खामियों के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय तक उपेक्षित रही इस समस्या को लेकर एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने पहल करते हुए सर्विस रोड के निर्माण का प्रयास कराया। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में उम्मीद जगी कि सड़क बनने के बाद जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदारों की लापरवाही के चलते जल निकासी की व्यवस्था को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे यह समस्य...