एनएच-27 की खराब स्थिति के कारण गाड़ी हो रही खराब
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 बिहार में गोपालगंज, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, झंझारपुर, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज होकर गुजरता है। एनएच-27 राजमार्ग एनएचएआई की देश में चल रही सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी राजमार्ग परियोजना है। परंतु दरभंगा, झंझारपुर, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की स्थिति दयनीय है। सोशल एक्टिविस्ट एवं आरटीआई एक्टिविस्ट विजय कुमार श्रीवास्तव ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक एक महत्वपूर्ण परिवहन नेटवर्क के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 कार्य करता है। यह देश के विभिन्न क्षेत्रों में माल, कच्चे माल, सेवाओं और लोगों की सुगम आवाजाही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.