जौनपुर, अप्रैल 10 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर बुधवार को एनएच-233 (वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग) स्थित ग्राम परसौड़ी में राजस्व विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग की संयुक्त टीम ने सड़क निर्माण के लिए करीब एक किलोमीटर भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया। प्रशासन ने प्रभावित किसानों से मुआवजा जल्द लेने की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और परियोजना समय से पूरी हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के साथ विकास को गति देगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.