बोकारो, मई 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ-23 पर गागी हाट क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। अंचल अधिकारी अशोक राम और थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने शनिवार को सनीचर बाजार का औचक निरीक्षण कर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और कई वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ एनएच-23 और गागी हाट के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिससे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत सड़क किनारे लगे बकरा बाजार को हटाकर गागी हाट के प्रवेश मार्ग को खाली कराया गया, जिससे आम लोगों को आवागमन में राहत मिली। यह भी पढ़ें- मेदिनीनगर सिटी में ठेले पर फल बेचने वालों के एक परिसर में शिफ्ट करने की पहल शुरू प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.