एनएच-23 किनारे खड़े सूखे पेड़ बने खतरा, हादसे की आशंका से सहमे राहगीर
बोकारो, जुलाई 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-23 पर चरगी घाटी से लेकर पेटरवार प्रखंड की अंतिम सीमा उत्तासारा तक सड़क किनारे खड़े दर्जनों सूखे पेड़ संभावित हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि इन पेड़ों को समय रहते नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बोकारो-रामगढ़ मार्ग जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़े जर्जर और सूखे पेड़ यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं। वाहन चालकों का कहना है कि तेज हवा, आंधी या बारिश के दौरान इन पेड़ों के गिरने की आशंका बनी रहती है। यदि कोई पेड़ चलती गाड़ी पर गिर जाए तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.