हाजीपुर, जून 3 -- हाजीपुर । निज संवाददाता मुजफ्फरपुर-पटना वाया हाजीपुर नेशनल हाईवे-22 पर अतिक्रमण और वाहनों की अवैध पार्किंग अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। एनएच पर सराय टोल प्लाजा के पास रात्रि में ट्रकों की लम्बी कतार लगी रहती है। पिछले एक माह के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन दर्जन से भी अधिक सड़क हादसे अवैध पार्किंग और अतिक्रण के कारण हुई है। इन सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटनाओं का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- एनएच 22 पर वाहनों की अवैध पार्किंग पड़ रही जान पर भारी सड़क के दोनों किनारों पर दुकानों का फैलाव, रातभर खड़े रहने वाले ट्रकों की कतार और अस्थायी ठेला खोमचा जैसी दुकानें लगा लेने से भीषण सड़क हादसे हो र...