हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशसन ने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हाजीपुर सदर थाने क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर दो दिवसीय 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया। यह भी पढ़ें- एनएच-22 पर महुआ मोड़ से रामाशीष चौक तक ध्वस्त किया अतिक्रमण अतिक्रमण हटाने का अभियान सदर एसडीओ के आदेशनुसार पर हाजीपुर की अंचलाधिकारी अंजली कुमारी के नेतृत्व में महुआ मोड़ से लेकर रामाशीष चौक तक सड़क के दोनों किनारे पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाई गईं दर्जनों दुकानों, ठेलों, अस्थायी ढांचों को जेसीबी से हटाया गया। अभियान में नगर परिषद, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस की टीम शामिल रही। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ अभियान दोपहर 3 बजे तक चला। करीब 2 किलोमीटर के दायरे में चले अभियान में 40 से अधिक अवैध निर्म...