एनएच 22 को मोटरेबल बनाने के लिए पीएमओ को पत्र
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी खंड की मरम्मत कराने की प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई गई है। इसको लेकर छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने पीएम कार्यालय को पत्र लिखा है। कहा है कि मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते सोनबरसा तक सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं, जिसमें फंसकर वाहन चालक अपना संतुलन खो रहे हैं। इस कारण हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले एक साल में इस खंड पर 20 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं।इसके अलावा आए दिन जाम लगता है। जबकि, एनएच 22 का यह खंड नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- कटिहार : जर्जर हो रहे मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग अमरेन्द्र कुमार ने इसको लेकर एनएचएआई के मुजफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.