एनएच-20 पर लाइट बंद रहने से दुर्घटना का बना रहता है हमेशा खतरा
नवादा, जुलाई 5 -- बख्तियारपुर- नवादा एनएच-20 पर खरांट से रजौली के बीच स्ट्रीट लाइट बंद रहने की अक्सर शिकायतें मिलती हैं। जिसके कारण सड़क हादसों का हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों द्वारा इसकी कई बार शिकायत जिला प्रशासन व परिवहन विभाग से की गयी। जिसके बाद एनएचएआई द्वारा इसकी मरम्मत भी करायी गयी। परंतु ये खतरा अभी भी बरकरार है। एनएएचएआई के मुताबिक सड़क पर रिफ्लेक्टर भी लगे हैं और स्ट्रीट लाइट भी। 47 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कम से कम 29 जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं। फ्लाई ओवर, व्हेकिल अंडर पास (वीयूपी) तथा व्हेकिल अंडर पास (एलवीयूपी) समेत 12 जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगे हैं। इसके अलावा सभी 22 बस वे व 02 ट्रक ले बाई पर भी स्ट्रीट लगे हैं। वहीं बिल्ट अप एरिया (ग्रामीण इलाके) में 30-35 मीटर पर सड़क के दोनों ओर लाइट लगे हैं। टोल प्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.