नवादा, अप्रैल 20 -- नवादा में एनएच-20 पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मशीला मोड़ के समीप की बतायी जाती है। मृतका अंजू कुमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी नंदू कुमार की पत्नी थीं। घटना के समय रोज की तरह वे सड़क किनारे टहलने निकलीं थीं। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स रेफ़र कर दिया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पावापुरी विम्स अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां मुफस्सिल पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.