छपरा, सितम्बर 3 -- खुले आसमान के नीचे गुजर रही रातें, बारिश और तेज रफ्तार वाहनों के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद घाट डूबा तो सड़क पर जल रहे शव फोटो: 33 गुरुवार को अवतारनगर के बोधा छपरा गांव के समीप एनएच-19 किनारे बाढ़ के पानी के कारण शव का दाह संस्कार करते लोग। पेज चार की बॉटम या फ्लायर बाढ़ लाइव छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक तरफ पानी का उफान, दूसरी तरफ दौड़ते वाहन और इनके बीच सड़क किनारे बसी जिंदगी।

बाढ़ की भयावह स्थिति गुरुवार दोपहर करीब एक बजे छपरा-हाजीपुर एनएच-19 पर हिन्दुस्तान टीम बाढ़ का जायजा लेने निकली तो डोरीगंज बाजार पार करते ही बाढ़ की भयावह तस्वीर सामने थी। सड़क के दोनों किनारे बांस-बल्ले के सहारे तिरपाल के छोटे-छोटे आशियाने खड़े थे। इन्हीं के नीचे बाढ़ पीड़ित, उनके बच्चे और मवेशी जिंदगी काट रहे थे। किसी को बच्चों को बारिश स...