औरंगाबाद, फरवरी 17 -- मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर दधपी मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी जनार्दन सिंह अपनी पत्नी ममता देवी के साथ मनिका गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। बताया जाता है कि दो अपराधी औरंगाबाद से ही बाइक से उनका पीछा कर रहे थे। दधपी मोड़ के पास पहुंचते ही बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक रुकवा ली। इसके बाद मंगलसूत्र, रानीहार, लक्ष्मी चेन और कान के झुमके समेत करीब 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण छीन लिए। दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने एक से दो राउंड फायरिंग भी की और बाइक से भाग निकले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.