एनएच-19 पर टोल प्लाजा मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार
सासाराम, मई 31 -- शिवसागर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित टोल प्लाजा के समीप 27 मई को हुई मारपीट की चर्चित घटना में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में कुम्हऊं निवासी रमांशु कुमार सिंह, कुमार शुभाकर उर्फ राजा सिंह, सासाराम के साकेत नगर निवासी मोनू पाठक, कैमूर जिले के कुदरा निवासी अमित कुमार तथा करगहर थाना क्षेत्र के सहवलिया निवासी रवि शेखर शामिल हैं। वहीं लल्लू तिवारी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार व शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- एनएच-19 पर टोल प्लाजा मारपीट मामले में पांच गिरफ्तारघटना का विवरण पुलिस के अनुसार, 27 मई की रात टोल प्लाजा से करीब 30 से 40 मीटर दूर बीएनएस होटल के समीप मिट्टी भराई के दौरान विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.