छपरा, सितम्बर 5 -- एनएच-19 पर चढ़ा बाढ़ का पानी, मही नदी का बांध भी टूटा दिघवारा में 10 से 12 फीट बांध टूटने से दर्जनों गांवों में घुसा पानी, दरियापुर में भी 25 घरों के लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे छपरा। सारण में बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैल रहा है। शुक्रवार की देर रात दिघवारा प्रखंड की त्रिलोकचक पंचायत के केशरपुर गांव के समीप मही नदी का करीब 10 से 12 फीट बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी तेजी से आसपास के गांवों में फैलने लगा। दूसरी ओर हाजीपुर-गाजीपुर एनएच-19 पर डुमरी के समीप सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। एक साथ कई इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रातबांध टूटते ही तेजी से गांवों मे...