औरैया, जून 2 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर औरैया मंडी तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में दोनों स्थानों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की गई है। भाजपा जनता पार्टी के जिला सहसंयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि औरैया मंडी के सामने तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं में लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र-छात्राएं एवं...