औरंगाबाद, फरवरी 26 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवां मोड़ के समीप एनएच-19 पर गुरुवार को सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के अररुआ निवासी रामाशिष सिंह के पुत्र नौलेश सिंह उर्फ लवलेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाइक से अपने घर अररुआ से मदनपुर आया था। काम समाप्त करने के बाद वह घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.