घाटशिला, अप्रैल 2 -- बहरागोड़ा। जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो के निरंतर प्रयास और सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ उनकी पैठ का बड़ा परिणाम सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने झारखंड के एनएच-18 और एनएच-43 के महत्वपूर्ण जंक्शनों पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए 80.24 करोड़ के टेंडर को अंतिम मंजूरी दी है। लंबे समय से बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या को सांसद महतो ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनकी इस पहल के फलस्वरूप मेसर्स एसआर कंस्ट्रक्शन को इस काम का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं प्रोजेक्ट के तहत एनएच-43 और एनएच-32, संगम बिंदु पर सर्विस रोड के साथ फ्लाईओवर बनेगा जो लंबी दूरी के वाहनों को शहर की ट्रैफिक से अलग करेगा। बहरागोड़ा बस स्टैंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.