सिमडेगा, सितम्बर 26 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड से होकर गुजरी एनएच-143 पर जोराम के पास एक हाथी पहुंच गया। सड़क पर हाथी को सामने देखकर राहगीरों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों में स्कूल के बच्चे और बच्चियां भी शामिल थीं। हाथी को देखते ही लोग डर के मारेंगे इधर-उधर भागने लगे। बताया गया कि हाथी कई बार लोगों को दौड़ा चुका है। शनिवार को भी हाथी काफी देर तक सड़क के आसपास मौजूद रहा। इससे एनएच से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों में भी भय बना रहा।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने दूर से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी और लोगों को मौके से हटने की सलाह दी। एनएच-143 पार करने के बाद हाथी केरेया पंचायत के कुड़पानी गांव पहुंच गया। हाथी के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुटने लग...