एनएच 143ए पर रोड कटिंग से बढ़ा हादसे का खतरा
लोहरदगा, मई 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के एनएच 143 ए पर विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए कई स्थानों पर की गई रोड कटिंग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है। किस्को मोड़, पतराटोली और शंख नदी पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के उद्देश्य से सड़क काटी गई है। लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। कटिंग वाले स्थानों पर न तो किसी प्रकार का खतरे का संकेत बोर्ड लगाया गया है, न ही बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह बचकर निकल जा रहे हैं। लेकिन रात के अंधेरे में दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ जाती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अचानक कटिंग आने से कई वाहन असंतुलित हो रहे हैं।ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.