औरंगाबाद, फरवरी 28 -- कुटुंबा विधायक ललन राम ने एनएच-139 के बिजोली मोड़ से एसएच-101 के परसावां मोड़ तक भाया बिजौली, बसडीहा, पिपरा धनाही, सिमरा और चौरहा होते हुए परसावां पथ के चौड़ीकरण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सात निश्चय योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि यह सड़क औरंगाबाद में एनएच-139 से शुरू होकर देव प्रखंड में एसएच-101 से मिलती है और इसकी लंबाई लगभग 18 किलोमीटर है। यह मार्ग घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है। मार्ग के किनारे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धनाही सहित कई विद्यालय और महाविद्यालय स्थित हैं। यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ती है और देव प्रखंड के दक्षिणी भाग को कुटुंबा प्रखंड से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.